16 नवंबर 2017 - 03:14
 आले सऊद के इस्राईल से संबंध के बारे में नए खुलासे

इस तरह के दस्तावेज़ सामने आए हैं जिनसे इस बात की भी पुष्टि होती है कि सऊदी अरब इस्राईल के फ़ायदे के लिए हिज़्बुल्लाह को कमज़ोर करने की कोशिश करेगा।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : लेबनानी सूत्रों ने सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के नाम विदेश मंत्री आदिल अल जबीर के लिखे गए एक गुप्त पत्र के आधार पर यह खुलासा किया गया है कि उन्होंने अमेरिका के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के आधार पर इस्राइल और सऊदी अरब के बीच संबंध सामान्य करने की सलाह दी है।
पहली बार इस तरह के दस्तावेज़ सामने आए हैं जिनसे इस बात की भी पुष्टि होती है कि सऊदी अरब इस्राईल के फ़ायदे के लिए हिज़्बुल्लाह को कमज़ोर करने की कोशिश करेगा।
 सऊदी विदेश मंत्री के पत्र में बैतुल मुक़द्दस शहर को विश्व संस्थाओं की निगरानी में देने की बात भी की गई है।